नाबालिग किशोर की बेरहमी से पिटाई, Video सोशल मीडिया पर Viral

मोतिहारी : मोतिहारी में एक नाबालिग किशोर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन किशोर मिलकर एक अन्य नाबालिग को लात, घूंसे और चप्पलों से पीटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कोटवा थाना क्षेत्र का एक नाबालिग किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने कल्याणपुर पहुंचा था।

गांव के कुछ लड़कों को इसकी भनक लग गई, जिन्होंने उसे पकड़कर एक किनारे ले जाकर पीटना शुरू कर दिया

आपको बता दें कि इसी दौरान गांव के कुछ लड़कों को इसकी भनक लग गई, जिन्होंने उसे पकड़कर एक किनारे ले जाकर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई का यह पूरा घटनाक्रम किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि उन्हें भी वायरल वीडियो मिला है और इसकी जांच कराई जा रही है।

Motihari Pitai 1 22Scope News

कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन Video के आधार पर मामले की सत्यता की पड़ताल की जा रही है – पुलिस

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो के आधार पर मामले की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि यदि जांच में मामला सही पाया जाता है, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

Motihari Pitai 22Scope News

यह भी पढ़े : स्कूटी की डिक्की में छुपाकर शराब तस्करी का खेल, उत्पाद विभाग ने पकड़ा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...