शादी समारोह में नाबालिग के हाथ में हथियार, डांस करते Video हुआ Viral

जहानाबाद : बिहार में आए दिन शादी विवाह के मौसम में हर्ष फायरिंग और हाथ में हथियार लेकर वीडियो वायरल होने की कई घटना सामने आ चुकी है। इस पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी किया जा रहा है। बावजूद लोग अपने कारनामे से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिले का है जहां एक नाबालिग किशोर हाथ में कट्टा लेकर शादी समारोह में डांस करता दिख रहा है। हाथ में हथियार लेकर डांस करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Goal 6 22Scope News

Video जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के भेलावार ओपी अंतर्गत बारा टोला कोठिया गांव का है

बताया जाता है कि यह वीडियो जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के भेलावार ओपी अंतर्गत बारा टोला कोठिया गांव का है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे एक नाबालिग किशोर हाथ में हथियार लेकर डांस कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान है और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। आखिर इस छोटे बच्चे के हाथ में हथियार किसने दिया यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोग इस बच्चे के मासूमियत पर भी सवाल उठा रहे हैं।

यह भी देखें :

SDPO-2 संजीव कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में है

इस संबंध में जहानाबाद एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि संज्ञान में यह वीडियो एक मई का बताया जाता है। इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसे हथियार को भी बरामद करने में जुटी है। साथ ही साथ बच्चों के पास हथियार कैसे आया इसकी भी जांच की जा रही है और दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। बहरहाल, आए दिन इस तरह के घटना सामने आ रही है दो दिन पूर्व भी घोसी थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक नाबालिग किशोर की मौत हुई थी। फिर से इस तरह के वीडियो सामने आया है। इससे साफ पता चलता है कि लोगों में कानून का भय खत्म हो गया है।

यह भी पढ़े : डांस प्रोग्राम के दौरान हुए हर्ष फायरिंग, गोली लगने से किशोर की मौत, एक बच्ची जख्मी…

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...