किशोर को पेड़ में टांगकर जमकर की पिटाई, Video Viral

बेतिया : खबर बेतिया से हैं जहां चनपटिया थाना के खरग पोखरिया पंचायत के वार्ड संख्या-9 में एक किशोर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किशोर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनों लोगों की मौजूदगी में किशोर को एक पेड़ से बांधकर एक व्यक्ति द्वारा डंडों से पीटा जा रहा है। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Goal 5 22Scope News

वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है, चनपटिया थानाध्यक्ष ने कहा- मामले की हो रही है जांच

हालांकि, अभी तक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह घटना सच में उसी जगह की है या नहीं। इस मामले में चनपटिया थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर वीडियो सही पाया गया तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में दर्दनाक हादसा : बिहार से दिल्ली से जा रही बस में लगी भीषण आग, 5 की मौत

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...