पटना DM का आदेश, अत्यधिक गर्मी के कारण 20 जून तक सभी स्कूल बंद

पटना : बिहार में मॉनसून की एंट्री के बावजूद लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हैं। पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम की ओर से स्कूलों को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, पटना में क्लास 5वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 20 जून तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकारी, प्राइवेट और आंगनबाड़ी केंद्रों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।

स्कूल की टाइमिंग में भी बदलाव

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, छह से आठ क्लास तक की कक्षाएं 10:30 बजे तक ही चलेंगे। जारी किए गए लेटर में यह बताया गया कि जिले में अधिक तापमान और खासकर दोपहर के वक्त पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं।

Patna DM Letter 1 22Scope News

पटना में मौसम का हाल

पटना में इन दिनों गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी लोग झेलने के लिए मजबूर हैं। सुबह और शाम के वक्त थोड़ी राहत मिल रही लेकिन दोपहर के वक्त घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर का तापमान भी 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए डीएम ने बड़ा फैसला लिया है।

यह भी पढ़े : पटना में 8वीं तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद, भीषण ठंड के बीच जिला प्रशासन का फैसला

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...

Bihar Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से बढ़ा खतरा, महानंदा-कोसी...

Bihar Flood Alert: नेपाल और बिहार के सीमांचल इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।...