रांचीः 21 जून तक बंद रहेंगे झारखंड के सभी स्कूल, भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

रांचीः झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. राज्य सरकार की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. अब झारखंड में सभी स्कूल 21 जून तक बंद रहेंगे. 19 जून से 21 जून तक कक्षा केजी से क्लास 8वीं तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी, क्लास 9 से 12 तक सुबह 7ः00 से 11ः00 बजे तक क्लास चलेंगी. राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी  स्कूल बंद रहेंगी.

school closed till 21st june 22Scope News

झारखंड सरकार की स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की तरफ से जारी पत्र में के अनुसार पूर्व में स्कूल खोलने को लेकर जो निर्देश जारी किया गया था. उसमें  संशोधन किया जा रहा है. पूर्व में सभी स्कूलों को 19 जून से प्रारंभ करने का निर्देश जारी किया गया. लेकिन राज्य में अभी भी गर्मी का प्रकोप काफी ज्यादा है, ऐसे में क्लास केजी से लेकर 8वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 21 जून तक बढ़ा दी गई हैं. आदेश में यह भी लिखा गया है कि इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई का जो नुकसान होगा उसकी भरपाई अलग से की जाएगी.

 

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...