पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद, जानिए किस कारण डीएम ने लिया निर्णय

पटना : राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में ठंड के साथ-साथ कोरोना का कहर भी बढ़ता जा रहा है. इसी को लेकर राजधानी पटना में आठवीं कक्षा तक के स्कूल को 8 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया सभी गया है. पटना डीएम के आदेश के बाद सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को बंद किया गया है. पटना डीएम ने आदेश जारी कर कहा कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए आठवीं तक के बच्चों का स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेगा. बता दें कि राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

बता दें कि देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूल बंद कर दिए है. हालांकि, पटना में भीषण शीतलहर के चलते स्कूलों को बंद किया गया है. पटना के जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 3 जनवरी से कक्षा 1 से 8 तक के लिए ये स्कूल बंद रहेंगे.

कोरोना के मद्देनजर भी फैसला अहम

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. बता दें कि ठंड के साथ-साथ कोरोना का भी कहर पटना समेत पूरे राज्य में बढ़ता जा रहा है. ऐसे में कोरोना के मद्देनजर भी ये फैसला अहम है.

बड़ी तेजी से फैल रहा संक्रमण

मालूम हो कि बिहार में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है. कोरोना की स्थिति को देखते हुए पहले ही स्कूलों को बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था करने का आदेश दे दिया है. ताकि स्थिति के अनुसार फैसला लिया जा सके. बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए देश भर में अलर्ट जारी है. विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है. इसी कड़ी में कल से देश भर में 15 साल से अधिक के बच्चों को वैक्सीन देने की शुरूआत की जाएगी.

रिपोर्ट : शक्ति

पटना में दो नाबालिग लड़कियों को हॉस्टल के छत से फेंका गया

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...