Big breaking- पटना में पत्नी और बेटी को गोली मार हत्यारे ने खुद को उड़ाया

बीच सड़क पर नाचती मौत, पत्नी और बेटी को गोली मार हत्यारे ने खुद को भी उड़ाया

Patna- बीच सड़क पर नाचती मौत- राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर आयी है.

पुलिस कॉलनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर अपनी बेटी और पत्नी की गोलीमार कर हत्या करने के

बाद खुद को गोली मार लिया. तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हत्यारे की पहचान राजीव के रुप में हुयी है.

बताया जा रहा है कि राजीव की यह दूसरी शादी थी, पहली पत्नी के बाद उसने पहली पत्नी की

छोटी बहन शशि प्रभा के शादी रचाई थी, राजीव को पहली पत्नी से एक बेटी संस्कृति थी.

हाल के दिनों में राजीव का दूसरी पत्नी शशि प्रभा संबंध ठीक नहीं रहा, दोनों के बीच तकरार बढ़ती गयी,

बात तलाक तक आ पहुंची.

लेकिन राजीव की बेटी संस्कृति अपने पिता के साथ नहीं रहकर अपनी मौसी और राजीव की परित्यक्ता

पत्नी शशि प्रभा के साथ रह रही थी, राजीव को यही बात खाये जा रही थी. उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रह रही थी.

इस बीच राजीव को इस बात की जानकारी मिली कि उसकी बेटी संस्कृति और पूर्व पत्नी शशिप्रभा बेगूसराय से पटना आ रहे हैं.

यह खबर सुनते ही राजीव ने वह किया जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी,

उसके आसपास रहने वालों ने उसकी इस मानसिक स्थिति का आकलन नहीं किया था.

उन दोनों से राजीव की मुलाकात गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में हुई .

उसके बाद राजीव ने दोनों को गोली मार दी. इस दौरान शशि प्रभा की मां भी उनके साथ थी.

Watch us on youtube : 22Scope Live

रिपोर्ट- प्रणव राज

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...