विजय चौधरी ने कहा- राबड़ी देवी को छोड़ना होगा बंगला, मुझ पर लगे आरोप निराधार

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकारी आवास को लेकर उठ रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 10 सर्कुलर रोड किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पद का आवास है। नियमानुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बंगला खाली करना होगा। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को भी पूरी तरह निराधार बताया।

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट में बदलाव की खबरों पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत और भ्रामक है – डिप्टी सीएम विजय चौधरी

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट में बदलाव की खबरों पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उन्होंने बताया कि National Highways Authority of India पहले ही ऐसी खबरों का खंडन कर चुकी है। नीट पेपर लीक मामले पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जांच बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि कई राज्यों तक पहुंच चुकी है। केंद्र सरकार और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Vijay Chaudhary 1 22Scope News

रोशन व फैजल मामले पर विजय चौधरी ने कहा- सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है

वहीं, रोशन आनंद और फैजल खान मामले पर विजय चौधरी ने कहा कि सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और गहराई से जांच कराई जा रही है। यदि सरकार को लगेगा कि बिहार पुलिस सक्षम नहीं है तो आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। वहीं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का विषय है और सरकार जल्द जवाब देगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए विभाग ने मुकम्मल तैयारियां कर ली हैं।

Vijay Chaudhary 2 22Scope News

Vijay Chaudhary 3 22Scope News

यह भी पढ़े : CM सम्राट का तीखा हमला, कहा- ‘सरकारी बंगला किसी की बपौती नहीं, मोह छोड़ दीजिए’

चिराग ने रौशन व खान को लेकर कही बड़ी बात, बोले-...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। उन्होंने...

10 सर्कुलर आवास अभी खाली नहीं करेगा लालू परिवार, राबड़ी ने...

पटना : लालू परिवार अभी राबड़ी आवास खाली नहीं करेगा। पूर्व सीएम व विधान परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग...

Deoghar News: रोहिणी शहीद स्थल पर मनाया गया शहादत दिवस, सलामत...

Deoghar News: देवघर ज़िले के रोहिणी में शहीद स्मारक पर मंगलवार को सलामत अली, अमानत अली और शेख हारो की शहादत को याद करते...