मनतोरनी देवी हत्याकांड का खुलासा, रील से शुरू हुआ विवाद, अवैध संबंध व वायरल Video बना हत्या की वजह

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में चर्चित मनतोरनी देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिकंदर महतो समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की गुत्थी सुलझने के बाद सामने आई कहानी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

मृतका का पुत्र सतेंद्र सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ रील बनाता था

पुलिस के अनुसार, मृतका का पुत्र सतेंद्र महतो सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ रील बनाता था। इसी दौरान उसकी पहचान कुख्यात अपराधी सिकंदर महतो की पत्नी से हुई। दोनों साथ में रील बनाने लगे और धीरे-धीरे उनके बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। यह संबंध लंबे समय तक चलता रहा।

Sitamarhi Police 1 1 22Scope News

सिकंदर महतो जेल से बाहर आया तो उसे अपनी पत्नी व सतेंद्र के संबंधों की जानकारी मिली

बताया जाता है कि जब सिकंदर महतो जेल से बाहर आया तो उसे अपनी पत्नी और सतेंद्र के संबंधों की जानकारी मिली। उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद सतेंद्र ने कथित रूप से सिकंदर की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना से सिकंदर महतो काफी आक्रोशित हो गया और बदला लेने की योजना बनाने लगा।

Sitamarhi Police 2 1 22Scope News

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस कर रही है जांच

वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि इसी रंजिश में सिकंदर महतो अपने सहयोगियों के साथ मनतोरनी देवी के घर पहुंचा और सोई अवस्था में उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। सदर डीएसपी-1 राजीव कुमार सिंह ने इस घटना की जानकारी दी।

Sitamarhi Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी, रंगे हाथ पकड़े गए RTPS काउंटर के क्लर्क

अमित कुमार की रिपोर्ट

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...

Bihar Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से बढ़ा खतरा, महानंदा-कोसी...

Bihar Flood Alert: नेपाल और बिहार के सीमांचल इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।...