Advertisment

UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में 1,628.60 करोड़ की 36 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस

पटना : विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कुल 36 परियोजनाओं को 1628.60 करोड़ की लागत के साथ स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया, जबकि सात परियोजनाओं को 44.89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

बैठक के दौरान निवेश स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने पर विशेष बल दिया गया

बैठक के दौरान निवेश स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही निवेशकों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के प्रभावी समाधान हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया, ताकि बिहार को निवेश के लिए और अधिक अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी राज्य बनाया जा सके। बैठक में जिन प्रमुख निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, उनमें UltraTech Cement Limited, Unit-Banka Cement Works का प्रस्ताव प्रमुख रहा। कंपनी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र कटोरिया, बांका में 630.97 करोड़ के निवेश से 3.5 मिलियन MTPA क्षमता की सीमेंट इकाई की स्थापना की जाएगी।

UltraTech Cement Limited 1 22Scope News

अन्य निवेश प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई

इसके अतिरिक्त Tiwana Nutrition Global Private Limited, Ankoor Tradevista Pvt. Ltd., M/s Trycon Logistics and Support Services Private Limited, GreenExcel Private Limited, M/s Somayan Remedies Private Limited, Himalaya Medical College & Hospital, BABA GREEN ENERGY, RK Shirts Private Limited, ARWAL AGRO INDUSTRIES PRIVATE LIMITED और SHRI GRISHNESHWAR COLD STORAGE PRIVATE LIMITED सहित अन्य निवेश प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इन निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन से बिहार में औद्योगिक आधार को और मजबूती मिलेगी व राज्य को निवेश एवं रोजगार सृजन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

UltraTech Cement Limited 22Scope News

यह भी पढ़े : सचिव ने कहा- खाद्यान्न वितरण में लापरवाही व अनियमितता किसी भी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...