तेजस्वी का CM सम्राट पर हमला, कहा- अपराध व अपराधियों के तांडव से कराह रहा है बिहार

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय और भोजपुर की घटना पर एक बार फिर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जमकर बरसे हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल में गैंगरेप पीड़िता से मिलकर उन्होंने प्रशासन और शासन को जमकर घेरा। तेजस्वी ने कहा कि आज बिहार अपराध व अपराधियों के तांडव से कराह रहा है। सीएम सम्राट चौधरी एसी में बैठ कर लंबा- लंबा फेंक रहे हैं। आज जिस तरह से बेगूसराय में महिला से सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद बर्बरता साफ दर्शाता है पुलिस को किस तरह से शासन ने खुली छुट दे रखी है।

तेजस्वी यादव ने कहा- इसका एक और उदाहरण भोजपुर में भरत तिवारी हैं

तेजस्वी यादव ने कहा कि इसका एक और उदाहरण भोजपुर में भरत तिवारी हैं। जो गरीबों के हक हुकुक के लिए लड़ रहे थे। बदले में प्रशासन ने उनका फर्जी एनकाउंटर कर दिया। आज पूरा देश बिहार की स्थिति पर चिंता जाहिर कर रहा है। सरकार आवाज बुलंद करने वालों का एनकाउंटर कर हत्या करवा रही है। विपक्ष चुड़ियां नहीं पहन रखा है। न्याय के लिए सड़क से सदन तक लडाई लड़ने को तैयार है। अब जनता भी सब देख रही है।

Tejashwi Yadav 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : राबड़ी व तेजस्वी ने लौटाई सुरक्षा, आवास के बाहर पसरा सन्नाटा, शक्ति यादव ने सरकार को घेरा

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...