Jharkhand Weather Update: 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि अब तक राज्य में 62 फीसदी कम बारिश दर्ज।


Jharkhand Weather Update रांची: झारखंड में मॉनसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 28 जून से 3 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जून और 1 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

Jharkhand Weather Update: 30 जून और 1 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज और गोड्डा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

एक जुलाई को रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 60 से 100 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने येलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


Key Highlights

  • 28 जून से 3 जुलाई तक झारखंड में बारिश, वज्रपात और तेज हवा की संभावना।

  • 30 जून और 1 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

  • राज्य में 27 जून तक सामान्य से 62 प्रतिशत कम बारिश दर्ज।

  • पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू जैसी स्थिति बनी रही।

  • लोहरदगा में वज्रपात की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत।


Jharkhand Weather Update: कहीं लू तो कहीं बारिश, तापमान में भी रहा बड़ा अंतर

शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू जैसी स्थिति बनी रही, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रामगढ़ में सबसे अधिक 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। रांची, हजारीबाग, बोकारो और देवघर में एक-एक मिमी बारिश हुई।

तापमान की बात करें तो मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में 34.2 डिग्री, जमशेदपुर में 37.6 डिग्री और बोकारो में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Jharkhand Weather Update: 27 दिनों में 62 प्रतिशत कम बारिश, वज्रपात से किशोर की मौत

राज्य में एक जून से 27 जून तक सामान्य रूप से 160.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 61.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यानी झारखंड में सामान्य से 62 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार अल नीनो के प्रभाव के कारण मॉनसून की रफ्तार प्रभावित हुई है।

राजधानी रांची में भी सामान्य 168.6 मिमी के मुकाबले अब तक 125.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 25 प्रतिशत कम है।

इधर, लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के मसमानो गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर उरांव की मौत हो गई। वह सुकरा उरांव का पुत्र था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और खेतों में जाने से बचने की अपील की है।

Highlights

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...