Advertisment

Jharkhand Weather Alert: 24 जून तक बारिश और वज्रपात का खतरा, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में 24 जून तक बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना। रांची समेत 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात से 6 लोगों की मौत।


Jharkhand Weather Alert रांची: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से शुक्रवार को कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची सहित 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Jharkhand Weather Alert:14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 24 जून तक जारी रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में तेज गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है। इसके अलावा 24 जून तक राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।


Key Highlights:

  • रांची समेत 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

  • 24 जून तक राज्यभर में बारिश और वज्रपात की संभावना।

  • वज्रपात की घटनाओं में 6 लोगों की मौत, एक घायल।

  • देवघर में गुरुवार को सबसे अधिक 14 मिमी बारिश दर्ज।

  • 18 जून तक झारखंड में सामान्य से 59 प्रतिशत कम बारिश हुई।


Jharkhand Weather Alert:वज्रपात से छह लोगों की मौत, एक घायल

राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात की घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड में गिरजा टोली आम बगीचे में वज्रपात की चपेट में आने से अदिति की मौत हो गई, जबकि देवंती उरांव घायल हो गईं। हजारीबाग के बड़कागांव में किशुन महतो की जान चली गई। इसके अलावा इचाक निवासी सुरेश प्रसाद मेहता, पलामू के मानआहर गांव की लक्ष्मी देवी, बड़कागांव की आंगनबाड़ी सेविका शांति देवी तथा रामगढ़ जिले की 12 वर्षीय पूजा कुमारी की भी वज्रपात से मौत हो गई।

Jharkhand Weather Alert:देवघर में सबसे अधिक बारिश, फिर भी 59% कम है वर्षापात

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक 14 मिमी बारिश देवघर में दर्ज की गई। वहीं मेदिनीनगर और बोकारो में भी छिटपुट बारिश हुई। रांची में दिनभर बादल छाए रहे।

तापमान की बात करें तो मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में 35.1 डिग्री, जमशेदपुर में 36.6 डिग्री, बोकारो में 38.1 डिग्री और चाईबासा में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हालांकि बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बावजूद राज्य में मानसून पूर्व अवधि के दौरान वर्षा की भारी कमी बनी हुई है। एक जून से 18 जून 2026 तक झारखंड में सामान्य 74.9 मिमी वर्षापात के मुकाबले केवल 30.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 59 प्रतिशत कम है।

Jharkhand Weather Alert:वज्रपात के दौरान बरतें ये सावधानियां

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी, बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान में न रहें। किसी पक्के भवन या सुरक्षित छत के नीचे शरण लें। पेड़ों, बिजली के खंभों और मोबाइल टावरों के नीचे खड़े होने से बचें। खराब मौसम के दौरान धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें और समूह में होने पर एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रहें।


Mohania Animal Smuggling: मोहनिया में पशु तस्करी का बड़ा खुलासा, 3...

Mohania Animal Smuggling, कैमूर: पशु तस्करी के खिलाफ मोहनिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से 27 मवेशियों को बरामद किया...

JPSC 21 Exams Cancelled: JPSC की 21 परीक्षाएं रद्द होने से...

JPSC 21 Exams Cancelled: झारखंड सरकार ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) समेत JPSC के तहत होने वाली 21 परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं को रद्द...

Pathardih Coal Washery Accident: पाथरडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, वेल्डिंग...

Pathardih Coal Washery Accident: झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर घायल हो गए।...