Advertisment

SP ने किया 4 घंटे में मंदिर से सोने की हार हुई चोरी मामले का खुलासा

सिवान : सिवान पुलिस ने कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का महज चार घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मंदिर से माता रानी के गले के दो सोने के हार चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी गए दोनों हार भी बरामद कर लिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही SP पूरण कुमार झा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया

नगर थाना क्षेत्र स्थित कचहरी दुर्गा मंदिर में रविवार शाम करीब पांच बजे एक महिला ने माता रानी के गले से दो सोने के हार चोरी कर लिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गए दोनों सोने के हार भी बरामद कर लिए।

Siwan SP 1 1 22Scope News

Siwan SP 2 22Scope News

गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है – SP

पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस चोरी में कोई संगठित गिरोह शामिल है या नहीं और उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Siwan Chori 3 22Scope News

Siwan Chori 1 1 22Scope News

Siwan Chori 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सिवान रेल पुलिस को बड़ी सफलता, झारखंड व पश्चिम बंगाल के 2 मोबाइल चोर गिरफ्तार

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...