Jamshedpur: मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

Jamshedpur: धालभूमगढ़ ग्रामीण पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सफलता हाथ लगी है। धालभूमगढ़ के हनुमान बाटिका मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर में चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से मंदिर में चोरी का सामान को भी बरामद किया गया है।

Jamshedpur: एक महिला भी गिरफ्तार

इनमें एक महिला भी शामिल है, जिसने मंदिर के पीतल के सामानों को खरीदा था। चोरी के सामान उस महिला के घर से ही बरामद किए गए हैं। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि इस चोरी के मामले में जांच करते हुए जब पुलिस टीम ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों को पकड़ा। दोनों के पास से एक स्कूटी बाइक भी बरामद की गई है। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Har Ghar Nal Ka Jal Bihar: बिहार में पेयजल व्यवस्था को...

Har Ghar Nal Ka Jal Bihar, पटना: बिहार में हर परिवार तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक...

Kaimur Bike Rider Minister Convoy: मंत्री का काफिला और बीच सड़क...

Kaimur Bike Rider Minister Convoy, कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में सोमवार शाम ट्रैफिक चालान को लेकर एक बाइक सवार और पुलिस...

Bihar Saras Mela: 3 करोड़ पार कारोबार और 2.75 लाख खरीदार,...

Bihar Saras Mela, पटना: गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में चल रहे बिहार सरस मेले में खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़...