मंदिर में भीषण चोरी, मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने के आभूषण ले भागे चोर

गया : गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खनेटा गांव स्थित एनएच-83 पर दुर्गा मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। मंदिर के मुख्य द्वार पर चैन गेट में जड़े ताले की कुंडी सहित चोर काटकर मंदिर में दाखिल हो गए और मां दुर्गा के सोने के आभूषण चोरी कर ली है। चोरों ने नथिया टीका, सोने के वाली, कंगन और बिंदी समेत गले से सोने के हार चोरी कर ले उड़े हैं। लगभग पांच लाख के आभूषण की चोरी चोरों ने कर ली है। घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मंदिर के बाहर लग गई है। पुजारी संतोष पांडेय ने घटना को लेकर बेलागंज पुलिस को सूचना दी है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मंदिर के पूजारी सुबह पूजा करने के लिए मंदिर के‌ बाहर पहुंचें तो गया तो देखा कि मुख्य द्वार पर लगे ताले हैं हीं नहीं चोरों ने कुंडी सहित ताले को काट लिया है। जब अदंर गए तो उनके होश उड़ गए मां दुर्गा का लगभग पांच लाख के सोने का आभूषण श्रृंगार नहीं है।

मंदिर के पुजारी संतोष पांडेय ने बताया मां दुर्गा का श्रृंगार सोनी के आभूषण थे। जहां अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुजारी ने घटना को लेकर बेलागंज थाने के थानाध्यक्ष विनय कृष्ण प्रसाद को दी है। मामले की छानबीन कर थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण के सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची छानबीन की जा रही है चोरों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष 2022 में भी मां दुर्गा के आभूषण को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। मामले में केस दर्ज किया गया था लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी और अब यह यहां इस मंदिर में चोरी की दूसरी घटना सामने आई है देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...