Advertisment

वैक्सिन लेने के लिए भी जुगाड़ फॉर्मूला

गोपालगंज : कोरोना वैक्सिन लेने के लिए भी लोग जुगाड़ फॉर्मूले का इस्तेमाल कर रहे हैं । बिहार के गोपालगंज का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है । इस वीडियो में कुछ लोग भीड़ से बचने के लिए टीका केंद्र की बिल्डिंग के पिछले हिस्से में खिड़की से टीका लगवाते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी कमरे के भीतर से हाथ निकाल खिड़की के बाहर खड़े व्यक्ति को टीका देता दिख रहा है। घटना थावे प्रखंड के शुकुलवां सामुदायिक केंद्र की बताई जा रही है । यहां ग्रामीणों भीड़ बढ़ गई। लोग अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे इसी दौरान दो लोग बिल्डिंग के पीछे गए और खिड़की से वैक्सिन लेकर निकल गए ।

gopalganj 22Scope News

इस घटना का किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया । इस बारे में जब थावे के बीडीओ मनीष कुमार के पूछा गया तो उन्होने मामले के जांच की बात कही। मनीष कुमार ने कहा कि सेंटर पर टीकाकरण से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर रहे हैं इसलिए जांच के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

Lakhenra Paswan: बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को Tourism Site का...

मंत्री लखेन्द्र पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने...

Jagannathpur Mandir Nyas Vivad: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास विवाद में हाईकोर्ट का...

Jagannathpur Mandir Nyas Vivad, रांची: झारखंड की राजधानी स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की न्यास समिति को लेकर चल रहे विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand: छात्र आंदोलन पर झारखंड सरकार की सफाई,...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand, रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच, कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने...