Advertisment

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा में करें पूर्ण, ट्रैफिक प्रबंधन की समग्र कार्ययोजना तैयार करें

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार एवं पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने न्यू आईएसबीटी से अकाशवाणी तक प्रस्तावित कॉरिडोर एक व न्यू आईएसबीटी से मीठापुर (जगनपुरा होते हुए) तक चल रहे कार्यों सहित पूरे परियोजना की कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा- पटना मेट्रो रेल परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि दो जुलाई 2026 को मलाही पकड़ी तक के मेट्रो रेल परियोजना के विस्तारीकरण का लोकार्पण किया जाएगा इससे शहरवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी साथ ही समय की भी बचत होगी। पटना मेट्रो शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट कार्ययोजना एवं समय सीमा निर्धारित करते हुए सभी कार्य समय पर पूर्ण करें।

CM Patna Metro 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए प्रभावी एवं वैज्ञानिक ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने पूरे पटना शहर की यातायात व्यवस्था का व्यापक अध्ययन कर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समग्र ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने को कहा।

CM Patna Metro 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- परियोजना के विभिन्न स्थलों पर एक साथ तेजी से कार्य किए जाएं, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी की जा सके

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के विभिन्न स्थलों पर एक साथ तेजी से कार्य किए जाएं, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी की जा सके। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति की सतत् समीक्षा करें और समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो के संचालन से राजधानीवासियों को सुरक्षित, तेज, आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों का आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा।

CM Patna Metro 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान को निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान को निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी के सुनियोजित विस्तार एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सैटेलाइट टाउनशिप का विकास समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाना आवश्यक है।

CM Patna Metro 4 22Scope News

 

CM सम्राट के साथ मंत्री व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर पुडुकलकट्टी, भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार व वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Patna Metro 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...