हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर क्लब में रिसेप्शन समारोह के दौरान हुए 30 से 40 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए आभूषण और नगदी भी बरामद कर ली गई है।

मुजफ्फरपुर क्लब में एक रिसेप्शन समारोह के दौरान प्रोफेसर कनुप्रिया के बैग से जेवरात और नगदी चोरी हो गई थी

विगत 22 जून 2026 की रात नगर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर क्लब में एक रिसेप्शन समारोह के दौरान प्रोफेसर कनुप्रिया के बैग से जेवरात और नगदी चोरी हो गई थी। पीड़िता के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 354/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

Muz Police 1 2 22Scope News

Muz Police 4 1 22Scope News

 

CCTV फुटेज खंगाले व तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों राजेश, अमित और गोपाल को गिरफ्तार कर लिया

वहीं जांच टीम ने लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों राजेश कुमार साह, अमित कुमार और गोपाल साह को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और नगदी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Muz Police 2 3 22Scope News

सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी

मुजफ्फरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज कुछ दिनों के भीतर इस चर्चित चोरी कांड का खुलासा हो गया। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी।

Muz Police 3 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : गया पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के चोरी व गुम हुए 68 स्मार्टफोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...