बिहार BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संभाला दायित्व

पटना : भाजपा बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में विधिवत अपना दायित्व ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

समारोह में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की गरिमामयी उपस्थिति रही

समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य तेज गति से होगा।

Bihar BJP 1 1 22Scope News

इस अवसर पर कई नेता रहे शामिल

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजू झा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी, कमरूजमा अंसारी, खालिद कमाल एवं राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नूर आलम हवारी, प्रदेश महामंत्री नौशाद अहमद, पटना महानगर मोर्चा अध्यक्ष अरसी अजीज, प्रदेश मीडिया प्रभारी मो. रमीज राजा, फिरोज शाकरी, दिलशाद, फैयाज मंसूरी, शिवा कैशर, जेबा खान, कुरबान शेख, फैयाज काजमी, नूरजहां, खुशबू प्रवीण, साकिब जमानी, तनवीर हवारी, हाशिम बखो, मो. तौफिक, फैजान अहमद और सरदार उपकार सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे – मोहिबुल हक

दायित्व ग्रहण के बाद मोहिबुल हक ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र व भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन के विस्तार, संवाद और सेवा कार्यों को नई गति देने का भी संकल्प दोहराया।

Bihar BJP 6 22Scope News

यह भी पढ़े : IA डुमरिया मुजफ्फरपुर में स्थापित होगी आधुनिक फर्नीचर व इंटीरियर उत्पाद निर्माण इकाई

Jharkhand High Court: दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति...

Jharkhand High Court: झारखंड में 'माध्यमिक आचार्य' (सेकेंडरी टीचर) की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवाद का विषय बन गई है। एक उम्मीदवार...

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...