हर्ष फायरिंग केस : BJP MLA राजू सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख मुआवजा

दिल्ली : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के साहेबगंज से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राजू कुमार सिंह को आठ साल पुराने फायरिंग मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उन्हें आर्म्स एक्ट में दो महीने की सजा दी है, जबकि मुख्य मामले में चार साल की सजा पहले ही सुनाई जा चुकी है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी सजाएं अलग-अलग चलेंगी। कोर्ट ने बीजेपी एमएलए राजू कुमार सिंह आईपीसी 304 (2) और आर्म्स एक्ट में दोषी ठहराया। इसके साथ ही कोर्ट ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए का मौवाजा देने का भी आदेश दिया है। अगर बीजेपी विधायक भुगतान नहीं करते तो उन्हें तीन महीने की और सजा काटनी होगी।

31 दिसंबर 2018 को दिल्ली के बसंत कुंज स्थित फार्महाउस पर न्यू ईयर पार्टी चल रही थी

जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2018 को दिल्ली के बसंत कुंज स्थित फार्महाउस पर न्यू ईयर पार्टी चल रही थी। बीजेपी एमएलए राजू कुमार सिंह के फार्महाउस पर हुई हर्ष फायरिंग में डॉक्टर अर्चना गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। लंबी सुनवाई के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने विधायक को दोषी करार दिया और चार साल की सजा सुनाई। आर्म्स एक्ट के अलग मामले में अब दो महीने की अतिरिक्त सजा दी गई है।

राजू सिंह की जा सकती है विधायकी

बीजेपी विधायक राजू सिंह की विधायकी भी अब जाना तय है। क्योंकि कोर्ट ने उन्हें चार साल सजा सुनाई है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 8 (3) में अगर कोई सांसद या विधायक अपराधिक मामल एमे दो साल या उससे अधिक की सजा पाता है तो उसकी सदस्यता अदालत के सजा सुनाए जाने के दिन से तत्काल रद्द हो जाती है। शुक्रवार को कोर्ट में बचाव पक्ष ने दलीलें दीं थीं कि राजू सिंह छह बार से विधायक हैं और उनका इरादा ऐसा नहीं था। लेकिन अब कोर्ट ने उन्हें चार साल के साथ दो महीने की आर्म्स एक्ट में भी सजा सुना दी है, लिहाजा उनकी विधायकी जानी तय है।

यह भी पढ़े : सरकार ने फैसला बदला, लालू-राबड़ी को फिर मिली Z श्रेणी की सुरक्षा व बुलेटप्रूफ गाड़ी

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...