बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : MP संजय झा ने कहा- भारी बहुमत से जीतेगी BJP, लोकतंत्र में सबको लड़ने का अधिकार

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारी अंतर से चुनाव जीतने जा रही है। वहीं बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने को लेकर संजय झा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबको लड़ने का अधिकार है और कहीं से खड़ा हो सकता है, सिर्फ जनता मालिक होती है।

पूरे बिहार के लिए प्रतिष्ठा की बात बांकीपुर चुनाव – राज्यसभा सांसद संजय झा

राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पूरे बिहार के लिए बांकीपुर चुनाव प्रतिष्ठा की बात है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहला व्यक्ति हैं जो जिनकी सरकार दिल्ली में है और उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस में के लोग ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है जो कि भाजपा में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में एनडीए बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीत रही है हमलोग को फीडबैक मिल रहा है।

JDU MP Sanjay Jha 1 22Scope News

संजय झा ने कहा- नीतीश कुमार NDA के सर्वमान्य नेता हैं

संजय झा ने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं। नीतीश कुमार 2005 से मुख्यमंत्री बने। पिछले 20 साल से मुख्यमंत्री थे। ज्यादा समय हम लोगों का एनडीए में ही रहा थोड़ा समय के लिए विपक्ष में था। नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने आशीर्वाद दिया है, यह सरकार भी नीतीश कुमार के आशीर्वाद से चल रहा है। नीतीश कुमार को कोई प्रेशर में नहीं ला सकता है। उनका खुद का डिसीजन है। पूरी सरकार नीतीश कुमार की सहभागिता और मार्गदर्शन के साथ चल रहा है।

संजय का तेजस्वी पर निशाना, कहा- बिहार में कोई खजाना खाली नहीं है

उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार चलाने की जितनी जवाबदेही बीजेपी की है उतनी ही जवाबदेही बागी गठबधनों की है। संजय झा ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा है। उनको समझ में नहीं आता है और कह रहे हैं कि बिहार का खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि कोई खजाना खाली नहीं है। बिहार का विकास तेज गति से चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। बिहार में पैसे की कोई किल्लत नहीं है। जदयू नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपना समय याद नहीं आता है जब छह महीने के बाद वेतन मिलता था।

JDU MP Sanjay Jha 22Scope News

बांकीपुर सीट से NDA की होगी जीत – सांसद शांभवी चौधरी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार की सियासत अभी काफी तेज है और इसी को लेकर लोजपा (रामविलास) के सांसद शांभवी चौधरी ने बयान दिया है। उन्होंने प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के ऐलान पर कहा कि संविधान और लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि कोई भी व्यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। लेकिन साथ ही शांभवी चौधरी ने साफ दावा किया कि बांकीपुर में जीत एनडीए की ही होगी और एनडीए के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस सीट को जीतेंगे।

MP Shambhavi Choudhary 22Scope News

स्व. रामविलास पासवान को मिले भारत रत्न – शांभवी चौधरी

दूसरी तरफ स्वर्गीय रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग भी जोर पकड़ रही है। सांसद शांभवी चौधरी ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि रामविलास पासवान उनकी पार्टी के संस्थापक थे और उन्होंने दलित, शोषित और वंचित वर्गों के लिए ऐतिहासिक काम किया है। भारत सरकार पहले ही उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है इसलिए अब उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

MP Shambhavi Choudhary 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव की हुई घोषणा, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट, 3 अगस्त को नतीजे

अनियंत्रित होकर चाट में पलट गई ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक...

आरा : बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा स्थित दरगाह के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चार्ट...

Jamshedpur Police Arrest: जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज का पुलिस ऑपरेशन, आरोपी...

Jamshedpur Police Arrest: शहर के सीतारामडेरा इलाके में एक वॉन्टेड भगोड़े को पकड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार को कई घंटों तक एक स्पेशल ऑपरेशन...

Giridih Kanwar Yatra: 51 लीटर गंगाजल के साथ शुरू हुई अनोखी...

Giridih Kanwar Yatra: झारखंड के गिरिडीह ज़िले के सरिया के रहने वाले विराट सिंह लगातार चौथे साल 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर...