बांकीपुर उपचुनाव : BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार ‘बंटी’ ने वापस लिया नामांकन

पटना : बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बांकीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। अभिषेक ने कहा कि वह पारिवारिक कारणों से चुनावी मैदान से हट रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर और मिलकर अपना निर्णय भी बता दिया है।

बांकीपुर सीट पर BJP ने अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया था

बांकीपुर सीट पर भाजपा ने अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने गुरुवार को नामांकन भी दाखिल किया था। हालांकि, अब नामांकन वापसी के साथ चुनावी समीकरण बदल गए हैं। उनके इस फैसले के बाद भाजपा की अगली रणनीति और इस सीट पर नए उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उपचुनाव 30 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती तीन अगस्त को की जाएगी। वहीं, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है।

Abhishek Kumar 1 2 22Scope News

Abhishek Kumar 2 2 22Scope News

मैं कार्यकर्ता के नाते निष्ठापूर्वक पार्टी में सेवा देता रहूंगा – अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’

बीजेपी नेता अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ ने अपने पत्र में लिखा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी बनाया उसके लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि विनम्रता के साथ आपको आग्रह करना चाहता हूं कि मैं पारिवारिक कारण से विधानसभा उपचुनाव लड़ने में असमर्थ हूं। मैं कार्यकर्ता के नाते पूरी निष्ठापूर्वक पार्टी का सेवा देता रहूंगा।

Abhishek Kumar 3 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार लड़ेंगे चुनाव

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...