मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवॉर्ड 2022 से सम्मानित

मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर अखौरी ओंकरानाथ नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवॉर्ड 2022 से सम्मानित

Gaya– मेयर वीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और डिप्टी मेयर अखौरी ओंकरानाथ को राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मुंबई में नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवॉर्ड 2022 से नवाजा गया, यह पुरस्कार संत मदर टैरेसा यूनिवर्सिटी, जेबीआर हार्वर्ड यूएसए और कैंब्रिज स्कूल ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन, यूके के द्वारा दिया गया.

सम्मान प्राप्त कर मुंबई से गया लौटने पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि यह अवार्ड हमें नहीं गयावासियों को मिला है, इसीलिए इसे हम गयावासियों को ही समर्पित करते हैं. गया के लोगों को जो सम्मान महाराष्ट्र में मिला वह अपने आप में गौरव की बात है.

कोरोना काल में साफ-सफाई और जागरूकता अभियान में जिस प्रकार वार्ड पार्षदों को हमें सहयोग मिला उसके लिए सभी बधाई के पात्र है. आने वाले समय में शहर का और भी व्यापक विकास होगा.

मेयर गणेश पासवान ने कहा कि जिस गया की पहचान बिहार के सबसे गंदे शहर में होती थी, आज वह बिहार में नम्बर वन गया. इसके लिए सारे कर्मी और आम जनता बधाई के पात्र हैं.

इस अवसर पर डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि  कुछ लोगों के द्वारा हमें बदनाम करने की साजिश रची गयी, हमें भगोड़ा साबित किया गया.  लेकिन आज हमारा कार्य बोल रहा है

रिपोर्ट-शक्ति

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...