लोहरदगा: आपसी सौहार्द के साथ मनाएं ईद- उपायुक्त

लोहरदगा : आपसी सौहार्द के साथ मनाएं ईद– उपायुक्त- लोहरदगा सभागार कक्ष में

उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में ईद को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई.

बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडों में ईद को लेकर हुए शांति समिति की

बैठक के बाद अद्यतन रिपोर्ट पर चर्चा की गई.

जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में

ईद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा.

बैठक में ईद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाएं. इसके लिए सभी बीडीओ-सीओ, थाना प्रभारियों अपने-अपने क्षेत्र में ईद को लेकर लगातार गश्ती करेंगे.

असामाजिक तत्व पर रखें नजर

ईद के त्योहार में अगर कोई असामाजिक तत्व अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी जांच कर तुरंत कार्रवाई करें. किसी को कोई सूचना प्राप्त होती है तो वे सीधे इसकी जानकारी उच्चस्तरीय पदाधिकारी को दे सकते हैं. ईद के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सतर्क व संवेदशनशील रहें. ईद पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए. जिले में आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करना है. ईद को लेकर पढ़ने वाले नमाज स्थलों पर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन को पाबंद किया गया. यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई- एसपी

मौके पर पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करें. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि आपात स्थिति के मद्देनजर पुलिस के आधारभूत सामान जैसे साउंड सिस्टम, शारीरिक सुरक्षा कवच, हैलमेट, लाठी आदि हमेशा तैयार रखेंगे. किसी भी अनहोनी या घटना की स्थिति में नियंत्रण कक्ष को सबसे पहले सूचित करना सभी पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे.

रिपोर्ट: दानिश

Jagarnath Mahto पँहुचे 33 करोड़ की पानी टंकी का भूमि पूजन में :

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...