बांकीपुर उपुचनाव : अभिषेक सिन्हा ने किया नामांकन, NDA के कई बड़े नेता रहे मौजूद

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कार्यक्रम में भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजद रहे। जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. रविशंकर प्रसाद और लोजपा (रामविलास) के सांसद शांभवी चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को उपचुनाव से पहले संगठनात्मक ताकत के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

मैं बांकीपुर विधानसभा के अपने समस्त परिवारजनों और कार्यकर्ता बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं – अभिषेक कुमार सिन्हा

एनडीए समर्थित बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के बाद कहा कि मैं बांकीपुर विधानसभा के अपने समस्त परिवारजनों और कार्यकर्ता बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपके अपार समर्थन और सहयोग से मैं आपके मान-सम्मान को अक्षुण्ण रखते हुए, पूर्ण समर्पण के साथ बांकीपुर के प्रत्येक सम्माननीय मतदाता की सेवा में स्वयं को समर्पित रखूंगा।

Abhishek Kumar 1 1 22Scope News

Abhishek Kumar 3 22Scope News

नामांकन से पहले अभिषेक कुमार ने माता-पिता के अलावा कई मंदिरों की पूजा अर्चना

आपको बता दें कि आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने सबसे पहले अपने आवास पर माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी मां रोने लगी तो अभिषेक सिन्हा भी भावुक हो गए। इसके बाद अभिषेक कुमार सिन्हा ने कृष्णानगर (मंदिरी) स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं सिद्धिदात्री ज्वाला मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना की कि वे मुझे शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें ताकि मैं बांकीपुर विधानसभा के अपने समस्त परिवारजनों की समृद्धि और सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर सकूं।

Abhishek Kumar 2 1 22Scope News

अभिषेक कुमार अपने राजनीतिक गुरु और पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

कार्यक्रम के अनुसार, एनडीए समर्थित बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन से पूर्व राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा स्मृति पार्क में श्रद्धेय नवीन किशोर सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने राजनीतिक गुरु श्रद्धेय नवीन किशोर सिन्हा के आदर्शों और विचारों का स्मरण करते हुए मैंने उन्हें नमन किया। उन्होंने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को अभिभावक की तरह मार्गदर्शन दिया, प्रोत्साहित किया और जनसेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही मैं आज यहां तक पहुंचा हूं। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी बुद्ध मार्ग स्थित स्काउट एंड गाइड कॉम्प्लेक्स में एक ‘आशीर्वाद सभा’ ​​को संबोधित करेंगे। फिर वह दोपहर तीन बजे अपना जनसंपर्क अभियान शुरू करने से पहले पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर जाएंगे।

Abhishek Kumar 4 22Scope News

Abhishek Kumar 5 22Scope News

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार लड़ेंगे चुनाव

Jamshedpur Gangrape Case: जमशेदपुर गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन,...

Jamshedpur Gangrape Case: MGM पुलिस स्टेशन इलाके में दर्ज कथित गैंगरेप के मामले में तेज़ी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को...

HP गैस प्लांट के सामने दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की...

मोतिहारी : मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित कोबेया एचपी गैस...

बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी का प्रयास विफल

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को संयुक्त टीम ने नाकाम कर...