NH-19 पर मौत का कहर : सरिया लदा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक समेत 2 की दर्दनाक मौत

कैमूर : कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में पुसौली स्थित बंशीधर पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार तड़के सरिया लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और केबिन में फंसे चालक व सह चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रक झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर से सरिया लोड कर राजस्थान जा रहा था

बताया जा रहा है कि ट्रक झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर से सरिया लोड कर राजस्थान जा रहा था। मृतकों की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के बड़की बैरगी गांव निवासी 30 वर्षीय शंकर यादव और बगोदर थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव निवासी भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है। शंकर यादव ट्रक के मालिक होने के साथ स्वयं वाहन चला रहे थे, जबकि भुनेश्वर यादव सह चालक के रूप में साथ थे।

Kaimur Acc 1 1 22Scope News

हादसे की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Kaimur Acc 2 1 22Scope News

सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था

सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य बताए जा रहे हैं। शंकर यादव के परिवार में पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा और एक दिव्यांग भाई हैं, जबकि भुनेश्वर यादव के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। इस हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद झारखंड स्थित दोनों मृतकों के गांवों में शोक का माहौल है।

Kaimur Acc 3 22Scope News

यह भी पढ़े : दर्दनाक सड़क हादसा, कार व ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2 लोग जिंदा जले, चालक गंभीर

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...