मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के सर्वांगीण विकास व जनकल्याण के लिए संगठन व सरकार के समन्वय को और मजबूत करेगा NDA

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित ‘नेक संवाद’ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, बिहार के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री ने NDA के नेताओं व जिलाध्यक्षों के साथ नियमित संवाद व बैठक की परंपरा स्थापित कर बिहार में गठबंधन को मजबूत आधार प्रदान किया है

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के नेताओं एवं जिलाध्यक्षों के साथ नियमित संवाद और बैठक की परंपरा स्थापित कर बिहार में गठबंधन को मजबूत आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हमलोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। बिहार के विकास और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष कम से कम तीन माह के अंतराल पर मिलकर समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामान्यतः सत्ता परिवर्तन के साथ पूरी प्रशासनिक व्यवस्था बदल जाती है, लेकिन नीतीश कुमार के उदार नेतृत्व के कारण बिहार में विकास की निरंतरता बनी रही और गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंची है।

NDA Meeting 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक माह जनकल्याण के लिए 5 विशेष कार्य दिवस निर्धारित किए हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक माह जनकल्याण के लिए पांच विशेष कार्य दिवस निर्धारित किए हैं। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रखंड स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर हर हाल में निष्पादन सुनिश्चित किया गया है। यदि किसी आवेदक की समस्या का समाधान संतोषजनक नहीं होता है, तो उसका निपटारा प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री स्तर पर आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय सहयोग शिविर में किया जाएगा। आम नागरिकों को त्वरित राहत और न्याय उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक माह की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाती है। राज्य के समग्र ग्रामीण विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ का आयोजन किया जाता है।

NDA Meeting 2 22Scope News

CM ने कहा- प्रधानमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री के निर्णय से पेंशन राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए की गई है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्णय से पेंशन राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए की गई है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार योजनाएं, घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली और सामाजिक सुरक्षा योजना की राशि में बढ़ोत्तरी के कारण राज्य पर लगभग नौ हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आया है, जिसे सरकार जनहित में वहन कर रही है।

NDA Meeting 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- PM नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना से करोड़ों परिवारों को राहत मिली है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना से करोड़ों परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गांव-गांव बिजली पहुंचाने के संकल्प को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घर-घर बिजली पहुंचाकर साकार किया है। अब राज्य सरकार प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रथम चरण में 2.5 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया है।

NDA Meeting 4 22Scope News

बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है – मुख्यमंत्री

बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस संबंध में भारत सरकार से आवश्यक विमर्श हो चुका है। एनडीए के सभी नेता एवं कार्यकर्ता पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें राशन कार्ड के लिए आवेदन कराने में सहयोग करें। मैं स्वयं 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करूंगा व वही रात्रि विश्राम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में मार्च माह से पूर्व पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 20 सूत्री समिति एवं नागरिक परिषद की बैठकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे व आवश्यकतानुसार जिला स्तर पर समिति के गठन पर भी विचार किया जाएगा। आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे व आवश्यकतानुसार जिला स्तर पर समिति के गठन पर भी विचार किया जाएगा।

NDA Meeting 5 22Scope News

बैठक को NDA के कई नेताओं ने किया संबोधित

बैठक को जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष और सात विभिन्न जिलों के एनडीए के जिलाध्यक्षों ने संबोधित किया।

बैठक में CM के साथ पूर्व CM के अलावा NDA घटक दल के सभी बड़े नेता रहे मौजूद

बैठक में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, राज्य सरकार के मंत्रीगण, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के वरिष्ठ नेतागण, सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष मौजूद थे।

NDA Meeting 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘बिहार पेंशन दिवस’ पर मुख्यमंत्री ने 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में राशि का किया हस्तांतरण

Highlights

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद पहुंचे मेयर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावितों की...

Chhatabad Land Subsidence: कतरास के छाताबाद इलाके में 7 जुलाई को ज़मीन धंसने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...