मुख्यमंत्री ने कहा- मुजफ्फरपुर में की जाएगी आर्किटेक्चर व सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना

मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुजफ्फरपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1047.09 करोड़ की लागत वाली 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसके तहत 375.04 करोड़ रुपए की लागत से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत 669 विकास योजनाएं, 233.77 करोड़ रुपए की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना अंतर्गत तीन विकास योजनाएं, 213.25 करोड़ रुपए की लागत से मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना सहित अन्य विकास योजनाएं शामिल है।

मुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर में मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 213.25 करोड की लागत से सिकंदरपुर लेक फ्रंट का लोकार्पण किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर में मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 213.25 करोड रुपए की लागत से सिकंदरपुर लेक फ्रंट का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट का निरीक्षण किया। इस दौरान सिकंदरपुर लेक फ्रंट परिसर का रात्रि नजारा वीडियो क्लिप के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहद आकर्षक फव्वारों, लाइटिंग और कलाकृतियों से सजे इस लेक फ्रंट के शुरू होने से शहर को नई पहचान मिली है। सिकंदरपुर लेक फ्रंट परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो इसका विशेष रूप से ख्याल रखें।

CM Muz 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने बाबा गरीबनाथ व शहीद जुब्बा सहनी सहित जिले के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को किया नमन

मुख्यमंत्री ने बाबा गरीबनाथ व शहीद जुब्बा सहनी सहित जिले के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नमन किया। मुख्यमंत्री ने एमआईटी मुजफ्फरपुर के मैदान में नगर विकास एवं आवास विभाग व बुडको द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजनाओं व मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी योजना से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। आज 673 योजनाओं का उद्घाटन और 309 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिससे शहरी आधारभूत संरचना, जल निकासी व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। बिहार अब तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

CM Muz 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में 12 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, जिनमें मुजफ्फरपुर में तिरहुत टाउनशिप की स्थापना की जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 12 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, जिनमें मुजफ्फरपुर में तिरहुत टाउनशिप की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर बनने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग 40 मिनट रह जाएगा। वहीं हल्दिया-रक्सौल हाईवे के निर्माण से मुजफ्फरपुर की कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी व व्यापार एवं आवागमन को नई गति मिलेगी। मुजफ्फरपुर से लोग छह घंटे में कोलकाता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष तौर पर धन्यवाद देते हैं कि सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

CM Muz 3 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा- मुजफ्फरपुर स्थित MIT परिसर में आर्किटेक्चर व सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी परिसर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा व बिहार के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘Reform, Perform, Transform’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है और बिहार भी उसी गति से विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि कभी विकास के मामले में पिछड़े माने जाने वाला बिहार आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।

CM Muz 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- कोई भी पात्र गरीब सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसका ध्यान रखा जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र गरीब सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसका ध्यान रखा जा रहा है। जिन गरीब परिवारों का नाम अब तक राशन कार्ड से छूट गया है, उन्हें चिन्हित कर करीब एक करोड़ नए परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा, ताकि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक किसानों को सिंचाई के लिए लगातार 12 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, जिससे किसानों को खेती करने में कोई परेशानी नहीं हो।

CM Muz 5 22Scope News

 

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार भ्रष्टाचार और साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। सहयोग शिविर के माध्यम से अब तक लगभग पांच लाख आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। वैसे आवेदक जिनकी समस्याओं का समाधान सहयोग शिविर के माध्यम से हुआ है लेकिन असंतुष्ट हैं उनकी समस्याओं का समाधान पटना में महीने के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री के स्तर पर किया जाएगा।

CM Muz 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देकर बिहार की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की जा रही है। एक करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों को रोजगार शुरू करने के लिए उनके खाते में राशि अंतरित की गयी है। हमारी सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर बची हुई जीविका दीदियों को उनके खाते में राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के निर्माण में मुजफ्फरपुर विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। समृद्ध बिहार से विकसित भारत का सपना पूरा होगा। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से समृद्ध बिहार के संकल्प को निश्चित रूप से साकार किया जाएगा।

CM Muz 7 22Scope News

CM सम्राट के साथ केंद्रीय मंत्री, दोनों डिप्टी CM, कई मंत्री, सांसद, कई विधायक, कई पार्षद के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद, सांसद वीणा देवी, विधायक अजीत कुमार, विधायक अजय कुमार, विधायक अरुण कुमार सिंह, विधायक कोमल सिंह, विधायक रंजन कुमार, विधायक आदित्य कुमार, विधायक बेबी कुमारी, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी, महापौर निर्मला साहू, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेश कुमार पराशर, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव, मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमलोग मौजूद थे।

CM Muz 8 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को भी मिलेगी घर बैठे निबंधन की सुविधा

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...