रजौली के फुलवरिया डैम मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का CO ने किया निरीक्षण, आज रात तक आवागमन एवं जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश

नवादा : नवादा जिले के रजौली प्रखंड अंतर्गत हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम जाने वाले मार्ग पर बनी पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी (CO) स्वतंत्र कुमार सुमन के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया व आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सिंचाई प्रमंडल, रजौली एवं रेलवे के समन्वय से क्षतिग्रस्त स्थल पर ह्यूम पाइप लगाकर आज रात्रि तक आवागमन बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) की जलापूर्ति पाइपलाइन को आवश्यक तकनीकी सपोर्ट प्रदान कर बहुउद्देशीय नल-जल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति भी शीघ्र बहाल की जाएगी।

Collectorate Nawada 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सेमरा ग्रिड से 18 घंटे बिजली गुल रहने की खबर भ्रामक, विभाग ने बताई वास्तविक स्थिति

भागलपुर में एयरपोर्ट के पास 845 मकानों पर नोटिस, विरोध में...

भागलपुर : भागलपुर में एयरपोर्ट के आसपास बने 845 मकानों को लेकर नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद विरोध शुरू हो...

CM व डिप्टी CM व प्रदेश अध्यक्ष सहित NDA के शीर्ष...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन...

Rahul Baccha Murder Case: राहुल बच्चा हत्याकांड में बड़ा अपडेट! फरार...

Rahul Baccha Murder Case: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में राहुल सिंह (उर्फ़ राहुल बच्चा) के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस को एक और कामयाबी मिली...