सेमरा ग्रिड से 18 घंटे बिजली गुल रहने की खबर भ्रामक, विभाग ने बताई वास्तविक स्थिति

पटना : सेमरा ग्रिड से जुड़े दर्जनों गांवों में 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने संबंधी प्रकाशित खबर को बिजली विभाग ने तथ्यहीन और भ्रामक बताया है। विभाग की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि समाचार में किए गए दावे वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाते।

9 जुलाई को विद्युत शक्ति उपकेंद्र, सेमरा में पावर ट्रांसफॉर्मर की कमीशनिंग व टेस्टिंग के कारण दिन के समय कुछ अवधि के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी

सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार ने बताया कि नौ जुलाई 2026 को विद्युत शक्ति उपकेंद्र, सेमरा में पावर ट्रांसफॉर्मर की कमीशनिंग और टेस्टिंग के कारण दिन के समय कुछ अवधि के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसके बाद रात करीब 11 बजे 33 केवी फीडर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसे सुबह लगभग दो बजे ठीक कर दिया गया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित होती रही।

अगले दिन सुबह आकाशीय बिजली के कारण 33 केवी फीडर के 15 से अधिक इंसुलेटर खराब हो गए थे – सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार

उन्होंने आगे बताया कि अगले दिन सुबह आकाशीय बिजली (बिजली कड़कने) के कारण 33 केवी फीडर के 15 से अधिक इंसुलेटर खराब हो गए थे। इनकी मरम्मत में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा, जिसके कारण कुछ समय के लिए आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि, सभी तकनीकी खराबियों को दूर कर वर्तमान में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी गई है। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि सेमरा ग्रिड क्षेत्र में लगातार 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने का दावा पूरी तरह निराधार है। विभाग ने कहा कि तकनीकी कारणों से आई अस्थायी बाधाओं को तत्काल दूर करने के लिए लगातार कार्य किया गया और उपभोक्ताओं को यथाशीघ्र सामान्य आपूर्ति बहाल की गई।

यह भी पढ़े : ‘बिहार पेंशन दिवस’ पर मुख्यमंत्री ने 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में राशि का किया हस्तांतरण

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...