फरार NDPS आरोपी के घर कुर्की, नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

कटिहार : कटिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही मोहल्ले में वर्ष 2023 के एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू कुमार के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस टीम के पहुंचते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

अधिकारियों ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत आरोपी की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई पूरी की

अधिकारियों ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत आरोपी की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई पूरी की। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। सदर डीएसपी विशाल आनंद की मौजूदगी में पुलिस ने पूरी कार्रवाई की निगरानी की। उनके नेतृत्व में सहायक थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से न्यायालय के आदेश का पालन कराया।

Katihar Police 1 1 22Scope News

सोनू कुमार वर्ष 2023 में दर्ज NDPS मामले का नामजद आरोपी है व लंबे समय से फरार चल रहा था – पुलिस

पुलिस के मुताबिक, सोनू कुमार वर्ष 2023 में दर्ज एनडीपीएस मामले का नामजद आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। इसके बाद न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश मिलने पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। मौके पर सदर एसडीपीओ विशाल आनंद भी मौजूद थे।

Katihar Police 2 22Scope News

Katihar Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : छोटे भाई व ललिता देवी की हुई गवाही

रतन कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...