आरा : भोजपुर में भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर मंगलवार को भी छोटे भाई चंदन तिवारी और ललिता देवी की गवाही रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा के समक्ष हुई। गवाही के बाद भरत भूषण तिवारी के छोटे भाई चंदन तिवारी ने बताया कि न्यायालय पर हमलोग को भरोसा है न्याय जरूर मिलेगा।
DSP सहित सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जरूर सजा मिलना चाहिए – छोटे भाई चंदन तिवारी
छोटे भाई चंदन तिवारी ने कहा कि डीएसपी सहित सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जरूर सजा मिलना चाहिए। वहीं जवई निया गांव निवासी ललिता देवी ने कहा कि जब हथियार भरत तिवारी ने डाल दिया था तो गोली मारने की क्या जरूरत थी। यह हत्या की गई। पुलिस के द्वारा सजा जरूर मिलनी चाहिए। बता दें कि अभी कुछ लोगों की ओर गवाही बाकी है, देखिए कबतक होती है।


यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : न्याय की मांग को लेकर मानवाधिकार संगठन की 8 सदस्यीय टीम बिलौटी रवाना
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


















