2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के लौरिया-कैथवलिया मुख्य सड़क पर दुबौलिया कुटी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।

दुबौलिया कुटी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर

घायलों की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के छवघरिया निवासी अदेया राम के 28 वर्षीय पुत्र प्रवेश राम और लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी स्व. शिवजी प्रसाद के पुत्र कमलेश साह के रूप में हुई है। कमलेश साह पेशे से बिजली मिस्त्री हैं और बिजली मरम्मत के कार्य से बिजबनिया जा रहे थे। वहीं प्रवेश राम अपने मिश्रा टोला स्थित एक रिश्तेदार के घर से दुबौलिया स्थित दूसरे रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान दुबौलिया कुटी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

Betia Acc 1 22Scope News

दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाना लाया गया है – SHO इंद्रजीत पासवान

थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि आए दिन जिस प्रकार से मुख्य सड़क पर बाइक सवारों का आमने-सामने की टक्कर हो रही है। इससे साफ झलकता है कि बेपरवाह हो कर लोग अपनी बाइक को चला रहे हैं। अभी हाल की घटना इसी तरह की योगापट्टी में हुई थी। जिसमें एक वरिष्ठ पत्रकार समीर वाजपेई की आमने-सामने की बाइक टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई थी।

Betia Acc 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Land Subsidence: सिजुआ में 200 मीटर जमीन धंसी, पांच घर...

 धनबाद के सिजुआ में मंगलवार तड़के धमाके के साथ 200 मीटर जमीन धंस गयी। पांच घर जमींदोज हो गये और 8 साल के बच्चे...

Jharkhand Sand Mining: नदी में दोबारा जमा बालू से तय होगी...

झारखंड में अब बालू खनन की सीमा नदी में दोबारा जमा हुई बालू की मात्रा के आधार पर तय होगी। सिया ने हर साल...

JSSC CGL 2023: हाईकोर्ट ने 99 अधिकारियों को राहत दी, नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL 2023 से नियुक्त 99 अधिकारियों को राहत देते हुए हटाने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना पर रोक लगा दी।...