Bihar Cabinet Meeting: 25 एजेंडों पर मुहर, अजगैबीनाथ धाम Airport, AI Center और पुनौरा धाम विकास को मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी। AMRUT 2.0 परियोजनाएं, अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट, AI सेंटर, पुनौरा धाम विकास और महिला पुलिस के लिए स्कूटी खरीद समेत कई बड़े फैसले हुए।


Bihar Cabinet Meeting पटना: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में बुधवार को कुल 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में शहरी विकास, अवसंरचना, पर्यटन, शिक्षा, पंचायत राज, समाज कल्याण और पुलिस आधुनिकीकरण से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने AMRUT 2.0 के तहत जलापूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति देने के साथ-साथ नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर और धार्मिक पर्यटन के विकास को भी मंजूरी दी।

Bihar Cabinet Meeting: AMRUT 2.0 के तहत करोड़ों की परियोजनाओं को मंजूरी

शहरी विकास विभाग के तहत केंद्र प्रायोजित AMRUT 2.0 योजना में हाजीपुर में सीवरेज नेटवर्क और एसटीपी निर्माण के लिए 232.90 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसके अलावा खगड़िया जलापूर्ति परियोजना के लिए 170.86 करोड़ रुपये, सीतामढ़ी के लिए 197.12 करोड़ रुपये तथा समस्तीपुर के लिए 228.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

अवसंरचना विकास के तहत भागलपुर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा करने का फैसला लिया गया। इसके निर्माण के लिए भागलपुर में 1425.11 एकड़ तथा मुंगेर में 1720.11 एकड़ भूमि अधिग्रहण को मंजूरी मिली। भूमि अधिग्रहण के लिए कुल 1329.58 करोड़ रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया। साथ ही राजगीर, रोहतास और कैमूर में भी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की स्वीकृति दी गई।


Key Highlights:

  • कैबिनेट ने 25 महत्वपूर्ण एजेंडों को दी मंजूरी।

  • भागलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट किया जाएगा।

  • बिहार स्टेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉरपोरेशन के गठन को स्वीकृति।

  • पुनौरा धाम के अयोध्या मॉडल पर समग्र विकास का रास्ता साफ।

  • महिला पुलिसकर्मियों के लिए 1500 स्कूटी और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए 3200 मोटरसाइकिल खरीदने की मंजूरी।


Bihar Cabinet Meeting: AI Center, पर्यटन और पंचायत परिसीमन पर अहम फैसले

कैबिनेट ने बिहार स्टेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी प्रदान की। इसके अलावा बिहार पर्यटन सेवा नियमावली 2026, बिहार पर्यटन अवर सेवा वर्ग नियमावली 2026, बिहार खनिज नियमावली 2026 में संशोधन तथा उपचारित अपशिष्ट जल के सुरक्षित पुनः उपयोग की नीति 2026 को भी स्वीकृति दी गई।

पंचायती राज व्यवस्था को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों का परिसीमन वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर करने का निर्णय लिया गया।

Bihar Cabinet Meeting: महिला पुलिस को स्कूटी, वृद्धजन योजना और पुनौरा धाम के विकास को मंजूरी

समाज कल्याण विभाग के तहत मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना की प्रत्येक इकाई के लिए 42.97 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता और अगले पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 63.38 लाख रुपये देने की मंजूरी दी गई।

बिहार की जेलों में कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों का मासिक मानदेय 19,800 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया। महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए 1500 स्कूटी तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए 3200 मोटरसाइकिल खरीदने की मंजूरी दी गई। इनमें 500 इलेक्ट्रिक स्कूटर बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 के तहत खरीदे जाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में सात निश्चय-3 के अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन यानी आदर्श विद्यालयों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पर्यटन विभाग के तहत कैमूर स्थित माँ मुंडेश्वरी भवानी मंदिर की नव निर्मित धर्मशाला का संचालन मंदिर ट्रस्ट को सौंपने की मंजूरी दी गई।

इसके अलावा सीतामढ़ी स्थित माँ सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम का अयोध्या की तर्ज पर समग्र विकास किया जाएगा। इसके लिए अधिग्रहित 50.8925 एकड़ भूमि राजस्व विभाग द्वारा ट्रस्ट को निशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। वहीं पश्चिम चंपारण में समेकित टाइगर हैबिटेट विकास प्राधिकरण की योजना अवधि को वर्ष 2030-31 तक बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।


Highlights

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...