पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार, घर से देसी कट्टा भी बरामद

भागलपुर : भागलपुर के पिरपैंती थाना क्षेत्र में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, संबलपुर गांव की रहने वाली शालिनी देवी ने 15 जुलाई को पिरपैंती थाना में अपने पति सुमित कुमार ओझा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में शालिनी देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति उन्हें नुकसान पहुंचाने और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की नीयत से घर में अवैध हथियार रखे हुए हैं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुमित कुमार ओझा को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है मामले की जांच जारी है। इस पूरी घटना की जानकारी सिटी एसपी अतूल झा ने प्रेसवार्ता करके बतायी।

Bha SP 1 1 22Scope News

Bha SP 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर तहखाने में छिपाई गई शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...