अरवल मोड़ के पास से पुलिस ने खाद की बोरी से बरामद की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, 2 लोग गिरफ्तार

पालीगंज : पटना जिले के पालीगंज थाना की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से लगभग 50 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान उस्मान पासा और दानिश आलम के रूप में हुई है। जो यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इधर, गिरफ्तार दोनों युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि पंजाब के चंडीगढ़ से खाद की बोरी के आर में शराब की खेप को लोड कर पटना जीरो माइल बाईपास में डिलीवरी करना था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अरवल मोड़ के पास एक कंटेनर ट्रक खड़ा है – DSP-1 राजीव चंद्र सिंह

इधर, पूरे मामले पर पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी-1 राजीव चंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते देर रात्रि पालीगंज थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अरवल मोड़ के पास एक कंटेनर ट्रक खड़ा है। जिसका नंबर UP 21CT0505 का है और उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लोड की गई। पटना की ओर जाने वाली है। जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा अरवल मोड़ के पास छापेमारी की गई।

Naubatpur Police 2 22Scope News

पुलिस को देखकर 2 व्यक्ति भागने लगे जिसे पकड़ा गया

इसी दौरान पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे जिसे पकड़ा गया। जब ट्रक की जांच की गई तो कंटेनर ट्रक में खाद की बोरी के आर में पंजाब के चंडीगढ़ से लगभग 50 कार्टून अंग्रेजी शराब लाया जा रहा था। जो लगभग 863 लीटर अंग्रेजी शराब थी। जिसकी कीमत बिहार में आठ लाख के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तार किया है जिसे पूछताछ की जा रही है।

Naubatpur Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...

JTET Exam 2026: 4.40 लाख अभ्यर्थी, एक हजार से अधिक केंद्रों...

झारखंड जेटेट परीक्षा की केंद्र निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर में एक हजार से अधिक CCTV युक्त...