बिहार में प्रशासनिक सेवाओं के लिए बड़ा कदम : फैकल्टी आदान-प्रदान को लेकर BIPARD व प्रधान महालेखाकार में समझौता

पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के साथ अन्य सेवा प्रशिक्षु पदाधिकारियों के लिए फैकल्टी का आदान-प्रदान करने की दिशा में प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) एवं बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) के शनिवार को एक समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ। आगामी तीन वर्षों तक प्रभावी रहने वाले इस समझौता ज्ञापन के अनुसार दोनों संस्थान प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण में एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

बिपार्ड के महानिदेशक व प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) के प्रधान महालेखाकार ने दोनों संस्थानों की ओर से समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

बिपार्ड के महानिदेशक डॉ. बी राजेंदर एवं प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) के प्रधान महालेखाकार संतोष कुमार ने दोनों संस्थानों की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य इन दोनों संस्थानों के आपसी सहयोग से प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशाला एवं संगोष्ठियों का संयुक्त आयोजन, विषय विशेषज्ञों एवं संकाय सदस्यों का आदान-प्रदान, सरकारी लेखांकन, वित्तीय नियम, सेवा नियम, पेंशन, जीपीएफ, ई-गवर्नेंस एवं अन्य प्रशासनिक विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ प्रशिक्षण सामग्री, सर्वोत्तम कार्य-पद्धतियों एवं संस्थागत अनुभवों का साझा उपयोग किया जाना है।

BIPARD Principal Accountant General 1 22Scope News

दोनों संस्थानों के बीच यह समझौता आगामी 3 वर्ष तक प्रभावी रहेगा व आपसी सहमति से इसका नवीनीकरण भी किया जा सकेगा

साथ ही समझौता में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार प्रशिक्षण कक्ष, आईटी अवसंरचना एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, योग्य अधिकारियों को प्रशिक्षक के रूप में नामित करना, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण योजना तैयार करना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करना है। दोनों संस्थानों के बीच यह समझौता आगामी तीन वर्ष तक प्रभावी रहेगा और आपसी सहमति से इसका नवीनीकरण भी किया जा सकेगा। दोनों संस्थान गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और विकसित प्रशिक्षण सामग्री का उपयोग केवल आधिकारिक एवं गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस समझौता ज्ञापन के बीच दोनों संस्थानों के वरीय पदाधिकारियों ने बिपार्ड के नव निर्मित दक्षता भवन परिसर का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों का गहनता से जांच की। इस अवसर पर बिपार्ड के अपर महानिदेशक संजय कुमार के साथ ही दूसरे कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

BIPARD Principal Accountant General 2 22Scope News

यह भी पढ़े : SC-ST आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी, कमांड कंट्रोल रूम से जुड़े राज्य के सभी 91 स्कूल

Bihar Flying Institute: पटना में अत्याधुनिक हैंगर का उद्घाटन, चार प्रशिक्षुओं...

पटना में मुख्यमंत्री ने बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नए हैंगर का उद्घाटन किया। चार प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाणपत्र मिला, मुजफ्फरपुर में सैटेलाइट कैंपस की...

Jamtara BJP Protest: जामताड़ा में विरोध प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप,...

Jamtara BJP Protest: झारखंड के जामताड़ा में शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला जलाने के दौरान तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुतला...

Durand Cup Ranchi: पहली बार रांची पहुंचा 135वें डूरंड कप का...

Durand Cup Ranchi: भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, डूरंड कप के 135वें एडिशन का ट्रॉफी टूर शनिवार को पहली बार रांची पहुंचा। इसके साथ...