भागलपुर में फिर मिला COVID-19 मरीज, JLNMCH के ICU में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

भागलपुर में एक बुजुर्ग की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को जेएलएनएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।


 COVID-19:भागलपुर : भागलपुर में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण का मामला सामने आया है। निजी अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में कोविड प्रोटोकॉल के तहत मरीज का इलाज जारी है।

 COVID-19:सरकारी स्तर पर फिर होगी आरटी-पीसीआर जांच

जेएलएनएमसीएच के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मरीज का पहले एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा था। कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने पर निजी लैब में आरटी-पीसीआर जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उन्होंने बताया कि अब सरकारी स्तर पर भी मरीज की आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी, ताकि संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि की जा सके और सभी आवश्यक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित हो।


Key Highlights

  • भागलपुर में एक बुजुर्ग मरीज की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव।

  • मरीज को जेएलएनएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कर इलाज जारी।

  • सरकारी स्तर पर दोबारा आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी।

  • विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में मरीज का इलाज चल रहा।

  • स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।


 COVID-19:विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

डॉ. राजकमल चौधरी ने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मरीज का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण से जुड़े सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

 COVID-19:सात दिनों से बुखार, खांसी और जुकाम से थे पीड़ित

मरीज के परिजनों के अनुसार बुजुर्ग पिछले सात दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...