भागलपुर बम ब्लास्ट केस : अदालत का फैसला, 2 दोषियों को 10-10 साल की सजा

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित काजवलीचक बम ब्लास्ट मामले में करीब चार साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। व्यवहार न्यायालय ने दो दोषियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र स्थित काजवलीचक में तीन मार्च 2022 की देर रात बम बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 10 लोग घायल हुए थे। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। अपर लोक अभियोजक हेमकांत झा ने मीडिया को जानकारी दी।

इस मामले में कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था

आपको बता दें कि इस मामले में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें दो आरोपियों की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। वहीं शेष पांच आरोपियों में से तीन को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। जबकि मोहम्मद आजाद और नवीन मंडल को दोषी करार दिया। भागलपुर व्यवहार न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारी ज्योति कुमार कश्यप की अदालत ने दोनों दोषियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Bha Court 1 22Scope News

Bha Court 2 22Scope News

यह भी पढ़े : भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, रिश्वत लेते 2 कर्मी गिरफ्तार

राजीव रंजन की रिपोर्ट

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ 2 युवक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बेलईठ गांव में छापेमारी कर...

बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

पटना : बिहार विधानसभा के पांच दिन के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में सरकार ने ऑनलाइन जुए पर...

NRHM Jorapokhar Scam: 17 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! एनआरएचएम...

NRHM Jorapokhar Scam: नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) के जोड़ापोखर घोटाले के सिलसिले में पहले से जेल में बंद आरोपी प्रमोद कुमार सिंह की...