WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो सकता है। जानें बचाव के तरीके।
WhatsApp Cyber Alert नई दिल्ली: गृह मंत्रालय के तहत कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने देशभर के व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को एक नए साइबर खतरे को लेकर सतर्क किया है। I4C के साइबर जागरूकता मंच साइबर दोस्त ने चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए ऐसी फाइलें भेज रहे हैं, जिनमें .exe और .dll एक्सटेंशन वाली खतरनाक फाइलें छिपी होती हैं। इन फाइलों को डाउनलोड या रन करते ही डिवाइस में मैलवेयर सक्रिय हो सकता है।
WhatsApp Cyber Alert: WhatsApp Web सेशन पर कर सकते हैं कब्जा
I4C के अनुसार मैलवेयर सक्रिय होने के बाद साइबर अपराधी उपयोगकर्ता के WhatsApp Web सेशन पर नियंत्रण हासिल कर सकते हैं। इसके बाद वे चैट, संपर्क सूची और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं। इतना ही नहीं, हैक किए गए व्हाट्सएप अकाउंट से संपर्कों को फर्जी संदेश भेजकर पैसे मांगना या अन्य प्रकार की ऑनलाइन ठगी को अंजाम देना भी संभव है।
बताया गया है कि हाल के दिनों में कंपनियों और संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को विशेष रूप से इस तरह के साइबर हमलों का निशाना बनाया जा रहा है।
Key Highlights
I4C ने WhatsApp उपयोगकर्ताओं के लिए नया साइबर अलर्ट जारी किया।
.exe और .dll फाइलों के जरिए मैलवेयर फैलाकर अकाउंट हैक करने की कोशिश।
WhatsApp Web सेशन पर साइबर अपराधी कर सकते हैं कब्जा।
कंपनियों और संस्थानों के कर्मचारियों को बनाया जा रहा है निशाना।
संदिग्ध गतिविधि की सूचना 1930 या साइबर अपराध पोर्टल पर देने की सलाह।
WhatsApp Cyber Alert: I4C ने दिए ये सुरक्षा उपाय
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रहने के लिए कई महत्वपूर्ण सलाह दी हैं।
- किसी भी अनजान स्रोत से प्राप्त .exe, .dll या अन्य संदिग्ध फाइल को न खोलें और न ही डाउनलोड करें।
- समय-समय पर WhatsApp Linked Devices की जांच करें और अनजान डिवाइस दिखाई देने पर तुरंत लॉग आउट करें।
- अपने व्हाट्सएप अकाउंट में Two-Step Verification हमेशा चालू रखें।
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दें।
WhatsApp Cyber Alert: सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि अनजान फाइल, लिंक या अटैचमेंट खोलने से पहले उसकी पुष्टि करना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपके व्हाट्सएप अकाउंट, निजी जानकारी और बैंकिंग डेटा को साइबर अपराधियों से सुरक्षित रख सकती है।
Highlights


















