कवैया पुलिस व STF की संयुक्त कार्रवाई, एक पिस्टल व 70 कारतूस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

लखीसराय : लखीसराय में कवैया थाना पुलिस और पटना एसटीएफ को हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक देशी पिस्टल और 70 जिंदा कारतूस के साथ पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। 22 जुलाई की शाम 7:30 बजे मिली गुप्त सूचना के बाद कवैया थाना और एसटीएफ की टीम ने नया बाजार, मकुना वार्ड-29 में छापेमारी की। यहां से आर्म्स सप्लायर रामेश्वर महतो और उसके बेटे सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में घर से एक देशी पिस्टल, 40 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुए।

पूछताछ में इन्होंने संसार पोखर वार्ड-17 के दुर्गी मंडल का नाम बताया

पूछताछ में इन्होंने संसार पोखर वार्ड-17 के दुर्गी मंडल का नाम बताया। उसके घर से 30 कारतूस, अवैध हथियार बिक्री से मिले 33 हजार रुपए नकद और चार मोबाइल जब्त किए गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। सप्लाई चेन और नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Lakhisarai Police 1 22Scope News

Lakhisarai Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

विश्वनाथ कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

BJP Press Conference Ranchi Violence: रांची बवाल पर भाजपा की प्रेस...

BJP Press Conference Ranchi Violence: BJP के राज्य कार्यालय के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पत्थरबाजी के बाद, झारखंड BJP...

RBSS 10th Foundation Day: 10 साल पूरे होने पर RBSS की...

RBSS 10th Foundation Day: सामाजिक संगठन 'रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति' (RBSS) ने गुरुवार को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जन-कल्याण के संकल्प के साथ अपना...

संजय सरावगी ने कहा- राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग...

पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्षी...