मोतिहारी में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने एक बार फिर नशा के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय तस्करी गिरोह का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

सूचना के आधार पर SHO व दंडाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया – सदर DSP-1 दिलीप कुमार

सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के जमला रोड स्थित मां पटन देवी कार्गो सर्विसेज के रास्ते दो युवक काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR05BS-0699) से नशीले इंजेक्शन लेकर रक्सौल की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष और दंडाधिकारी नवनीत प्रकाश के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

Motihari Police 1 6 22Scope News

छापेमारी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल कार्गो सर्विसेज की ओर आती दिखाई दी – पुलिस

पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल कार्गो सर्विसेज की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों के पास से मोटरसाइकिल सहित तीन कार्टन बरामद किए गए।

Motihari Police 3 1 22Scope News

Motihari Police 5 1 22Scope News

 

पूछताछ में आरोपियों की पहचान रमेश और गुड्डू के रूप में हुई

पूछताछ में आरोपियों की पहचान रमेश महतो (29 वर्ष) और गुड्डू कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई। जब कार्टनों में रखे सामान के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि उसमें नशीले इंजेक्शन हैं, जिन्हें नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आरोपियों ने खुलासा किया कि यह खेप पटना से मां पटन देवी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से विकास साह (ग्राम परेवा, थाना रक्सौल) द्वारा बुक कराई गई थी, जिसे नेपाल के परसा जिले के मधुवल निवासी प्रभु साह तक पहुंचाना था।

Motihari Police 2 5 22Scope News

Motihari Police 4 1 22Scope News

 

पुलिस को अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं

इस जानकारी के बाद पुलिस को अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने बरामद इंजेक्शनों को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, गिरोह में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Motihari Police 6 1 22Scope News

यह भी पढ़े : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कट्टा-मैगजीन व 5 जिंदा कारतूस बरामद

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...