बिहार विधानसभा Live : आखिरी दिन भी बवाल, छात्रों पर फायरिंग के मुद्दे पर हंगामा

पटना : बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का शुक्रवार को पांचवां और अंतिम दिन है। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माहौल गरमा गया। विपक्ष ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कथित फायरिंग का मुद्दा उठाया। जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

छात्रों पर फायरिंग का मुद्दा उठाते ही हंगामा

वहीं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक राजू तिवारी ने कहा कि परसों की घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा सबको मौका मिलेगा शांति से सदन चलाने दीजिए। राजद विधायक आलोक मेहता ने सदन में कहा कि छात्रों पर गोली चलाई जा रही है। उनके इस बयान का बीजेपी विधायकों ने जोरदार विरोध किया। सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि जो लोग पुलिस और जनप्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला करें, उन्हें छात्र नहीं कहा जा सकता। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निंदा की और इस पर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग भी की।

Bihar Vidhansabha 1 3 22Scope News

वेल में पहुंचे विधायक, 2 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही

आपको बता दें कि दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ते-बढ़ते हंगामे में बदल गई। कई विधायक वेल तक पहुंच गए। लगातार शोर-शराबे के कारण कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद विधानसभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद फिर सदन शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामा के बीच सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Bihar Vidhansabha 2 2 22Scope News

विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छात्र संगठनों के प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए विधानसभा परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षा कारणों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायक अपनी गाड़ियों से पार्टी का झंडा हटाकर विधानसभा पहुंचे।

Bihar Vidhansabha 3 2 22Scope News

तेजस्वी यादव की गैरहाजिरी पर सरकार का तंज

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार पूरे मानसून सत्र से अनुपस्थित रहे। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी अबतक किसी दिन सदन नहीं पहुंचीं। इसी को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि जनता अगली बार तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बनाएगी।

Bihar Vidhansabha 4 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में भारी हंगामा, 2 बजे तक स्थगित

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...