मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के बांसमीढ़ी में गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में हथियार बनाने का पूरा सेटअप पकड़ा गया। मौके से मो. रजाउल अंसारी को गिरफ्तार किया गया, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था।

छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध सामान किया गया है बरामद – DSP सुनील शर्मा

डीएसपी सुनील शर्मा का कहना है कि छापेमारी में एक बड़ा दोनाली बंदूक, चार देसी कट्टे, एक अर्द्धनिर्मित कट्टा, तीन बैरल, तीन अर्द्धनिर्मित देसी कट्टे, एक कट्टे का बॉडी, तीन ट्रिगर, दो खोखे, एक लोहे का फरसा, एक मोटर लेथ मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

Katihar Police 1 2 22Scope News

आरोपी के घर में अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था – DSP

डीएसपी सुनील शर्मा का कहना है कि आरोपी के घर में अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस फैक्ट्री में बने हथियार किन अपराधियों तक पहुंचाए जाते थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई को कटिहार पुलिस और एसटीएफ की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Katihar Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : अमरपुर में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 जुगाड़ वाहन जब्त

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...