बेगूसराय में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है. पटना एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उद्भेदन किया है. पुलिस ने  गन फैक्ट्री से 4 पिस्टल, सात मैगजीन, 9 अर्ध निर्मित पिस्टल, दो लेथ मशीन, दो ड्रिल मशीन के साथ कई हथियार बनाने का सामान बरामद किया है. मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

mini gun1 22Scope News

इस दौरान पुलिस ने 1700 जाली नोट भी बरामद किया है. इस दौरान 4 बोरे में रखा 120 किलो सिक्का भी बरामद किया है. दरअसल पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सिंघौल थाना क्षेत्र के लडुआरा गांव में मोहम्मद अफजल के घर मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है इसी सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस के सहयोग से लडुआरा गांव में छापेमारी की.

mini gun2 22Scope News

पुलिस ने मुंगेर जिला के रहने वाले शमशेर आलम और मो. भुट्टो को गिरफ्तार किया है, जबकि अफजल भागने में सफल रहा. इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निश्चित प्रिया ने बताया कि पटना एसटीएफ के सहयोग से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट: शक्ति

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, जिले के इस जगह पर चल रही थी फैक्ट्री

Motihari- सावधान, कहीं आपकी जेब में जाली नोट तो नहीं

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...

Ranchi Cyber Fraud: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर महिला...

रांची में गैस बिल अपडेट और मीटर रीडिंग की समस्या दूर करने के नाम पर महिला से 1,48,497 रुपये की साइबर ठगी हुई। जानें...