Hazaribagh Encounter: राहुल दुबे गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर हथियार और बाइक बरामद की गई।


Hazaribagh Encounter हजारीबाग :हजारीबाग जिले के बड़कागांव और केरेडारी कोयलांचल क्षेत्र में लेवी वसूली और फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार तड़के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरू जंगल के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी।

Hazaribagh Encounter:सुबह साढ़े तीन बजे हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह करीब 3:20 बजे केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरू जंगल के पास हुई। पुलिस को अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा जंगल की ओर भागते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


Key Highlights

  • केरेडारी के बुकरू जंगल में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़।

  • राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार।

  • एक बदमाश के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती।

  • आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, तीन मोबाइल और अपाचे बाइक बरामद।

  • लेवी वसूली और फायरिंग के मामलों में दोनों की तलाश थी।


Hazaribagh Encounter:घायल बदमाश की हुई पहचान

घायल आरोपी की पहचान बड़कागांव के डाड़ीकला ओपी क्षेत्र के चेपाखुर्द निवासी मो. रागीब अफजल के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान केरेडारी के पगार ओपी क्षेत्र के चट्टीबरियातु निवासी जितेंद्र सोनी के रूप में हुई है।

घायल रागीब अफजल को पहले बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Hazaribagh Encounter:हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक बरामद की है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और कोयलांचल क्षेत्र में लेवी वसूली तथा फायरिंग जैसी घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी लगातार छापेमारी कर रही है।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...