Ramgarh Police Encounter: बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधियों को लगी गोली

 रामगढ़ के गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधी गोली लगने से घायल हुए, जबकि एक फरार हो गया।


Ramgarh Police Encounter रामगढ़: गिद्दी क्षेत्र में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कथित साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया। शनिवार अलसुबह गिद्दी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह से जुड़े दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जबकि उनका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चार खोखे, तीन पर्चे, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Ramgarh Police Encounter:बड़ी घटना को अंजाम देने की मिली थी सूचना

हजारीबाग एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी भुरकुंडा की ओर से गिद्दी कोलियरी और ट्रांसपोर्टिंग मार्ग की तरफ बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी ने बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया।

एसआईटी ने बुकरू जंगल और आसपास के इलाके में कार्रवाई शुरू की। गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन के अनुसार, रात करीब ढाई बजे गिद्दी और उरीमारी पुलिस ने गिद्दी स्थित पुराने कांटाघर के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।


Key Highlights

  • गिद्दी में शनिवार अलसुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

  • राहुल दुबे गिरोह से जुड़े दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

  • तीसरा आरोपी जंगल का फायदा उठाकर हुआ फरार

  • दो देसी पिस्टल, कारतूस, खोखे, पर्चे, बाइक और मोबाइल बरामद

  • घायल आरोपियों का हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा इलाज


Ramgarh Police Encounter:पुलिस को देखकर भागे अपराधी, फिर शुरू हुई फायरिंग

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 3:50 बजे एक बाइक पर तीन लोग भुरकुंडा की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार वाहन मोड़कर भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक गिर गई और तीनों जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस का दावा है कि भागने के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई। गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन ने छह राउंड और उरीमारी थाना प्रभारी रथ उरांव ने पांच राउंड फायरिंग की। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी।

Ramgarh Police Encounter:दो आरोपी अस्पताल में भर्ती, तीसरे की तलाश जारी

घायल आरोपियों की पहचान मोहित कुमार उर्फ पीटर और बादल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, मोहित बासल थाना क्षेत्र के रसदा गांव और बादल पतरातू थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी का रहने वाला है। दोनों का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, फरार आरोपी भी पतरातू थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह और कथित आपराधिक योजना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

JSSC CGL Scam: अभय तिवारी समेत तीन से पूछताछ तेज, 18...

JSSC CGL 2023 फर्जीवाड़े की जांच में CID SIT ने अभय तिवारी, उसकी पत्नी और भाई को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। 18...

Jharkhand Registry Update: सर्वर ठीक होने के बाद भी रांची में...

 रांची में तीन दिन बाद जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू हुई, लेकिन सर्वर धीमा और आधार सत्यापन में देरी से शनिवार को बड़ी...

 Jharkhand High Court:बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय लड़की की...

 बोकारो से वर्ष 2020 में लापता हुई 14 वर्षीय लड़की के मामले की अब CBI जांच करेगी। राज्य सरकार और सीबीआई ने हाईकोर्ट में...