पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज पटना के विभिन्न क्षेत्रों में एक विशाल एवं रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।
BJP व NDA के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए
इस अवसर पर सहित भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। रोड शो भट्टाचार्य रोड, पीरमुहानी, कदमकुआं, नाला रोड सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ा। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रोड शो का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के पक्ष में लगाए जा रहे नारों और उत्साहपूर्ण जनसहभागिता से पूरा क्षेत्र चुनावी रंग में सराबोर दिखाई दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा- बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन व जनसेवा की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। यह जनता का सैलाब है। जनता का एक-एक वोट 30 तारीख को भाजपा के प्रत्याशी नीरज सिन्हा को मिलेगा। बिहार की जनता और बांकीपुर की जनता लगातार भाजपा और एनडीए के साथ खड़ी है। भाजपा (एनडीए) की जीत, बांकीपुर की जनता की जीत होगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक विधानसभा क्षेत्र का चुनाव नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनविश्वास को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता PM के नेतृत्व व बिहार सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को अपना आशीर्वाद देगी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व बिहार सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को अपना आशीर्वाद देगी। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को विजयी बनाने की अपील की।

रोड शो में NDA के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
रोड शो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, लोजपा (रामविलास) नेता राजू तिवारी, विधायक मंगल पांडे सहित एनडीए नेता, भाजपा एवं एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय
Highlights



















