भागलपुर में गंगा का बढ़ता कहर, संत नगर में तेज कटाव से घरों पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की रिंग बांध की मांग

भागलपुर : भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के साथ ही तटीय इलाकों में कटाव भी तेज हो गया है। सबौर प्रखंड की रजनदीपुर पंचायत स्थित संत नगर में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। गंगा की तेज धारा किसानों की उपजाऊ जमीन को निगल रही है और अब नदी गांव के घरों के बेहद करीब पहुंच गई है। कटाव रोधी कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

अबतक दर्जनों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि गंगा में समा चुकी है – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, अबतक दर्जनों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि गंगा में समा चुकी है। हर दिन कटाव बढ़ने से किसानों की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की धारा अब उनके घरों से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पहुंच चुकी है, जिससे किसी भी समय बड़ा नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

Bha Ganga 1 22Scope News

Bha Ganga 2 22Scope News

मामलखा-चायचक क्षेत्र में प्रशासन की ओर से कटाव रोकने के लिए सुरक्षा कार्य किए गए हैं – ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि मामलखा-चायचक क्षेत्र में प्रशासन की ओर से कटाव रोकने के लिए सुरक्षा कार्य किए गए हैं, लेकिन संत नगर अब भी ऐसे किसी स्थायी उपाय का इंतजार कर रहा है। उनका आरोप है कि वर्षों से रिंग बांध निर्माण और कटाव रोधी कार्य की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।

Bha Ganga 3 1 22Scope News

Bha Ganga 4 22Scope News

ग्रामीणों ने कहा- यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो खेतों के साथ-साथ घर भी गंगा के कटाव की चपेट में आ सकते हैं

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो खेतों के साथ-साथ घर भी गंगा के कटाव की चपेट में आ सकते हैं। इससे पूरे इलाके में विस्थापन का खतरा उत्पन्न हो जाएगा। संत नगर के लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए रिंग बांध निर्माण और स्थायी कटाव रोधी उपाय शुरू करने की मांग की है, ताकि उनकी जमीन, घर और आजीविका को गंगा के बढ़ते कहर से बचाया जा सके।

Bha Ganga 5 22Scope News

Bha Ganga 6 22Scope News

यह भी पढ़े : गंगा में भीषण कटाव, डेढ़ महीने पहले 10 करोड़ की लागत कटावरोधी कार्य ध्वस्त, ग्रामीणों में हड़कंप

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...